फिल्म 'कर्ज' का जश्न
मुंबई, 17 अक्टूबर। प्रसिद्ध गायक और संगीतकार हिमेश रेशमिया तथा अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर की फिल्म 'कर्ज' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 17 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर टी-सीरीज ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सफर को फिर से जीवंत किया।
टी-सीरीज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म के लोकप्रिय गाने 'तंदूरी नाइट्स' का एक वीडियो क्लिप साझा किया, जिसमें लिखा गया, "कर्ज के गानों का जादू 17 साल बाद भी बरकरार है।"
'तंदूरी नाइट्स' गाने को हिमेश रेशमिया और सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल समीर ने लिखे हैं, और संगीत भी हिमेश ने तैयार किया है। यह गाना टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज हुआ और उस समय युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ।
गाने की ऊर्जावान धुन और आकर्षक बीट्स आज भी श्रोताओं को थिरकने पर मजबूर कर देती हैं।
फिल्म 'कर्ज' का निर्देशन सतीश कौशिक ने किया था और यह 17 अक्टूबर 2008 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म में हिमेश रेशमिया, उर्मिला मातोंडकर और डिनो मोरिया ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं। यह फिल्म 1980 में आई ऋषि कपूर और सिमी गरेवाल की फिल्म 'कर्ज' का रीमेक थी।
मूल फिल्म अपने समय में कहानी और संगीत के कारण दर्शकों के बीच खास पहचान नहीं बना पाई थी। कहा जाता है कि फिल्म के असफल होने के कारण ऋषि कपूर डिप्रेशन में चले गए थे और कुछ समय के लिए ब्रेक लिया था।
हालांकि, 2008 का रीमेक बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर सका, जिसके बाद उर्मिला को मुख्य भूमिका में कभी नहीं देखा गया। उन्होंने 2011 में टीवी रियलिटी शोज में जज की भूमिका निभाना शुरू किया। फिर भी, फिल्म के गाने आज भी प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय बने हुए हैं।
You may also like
हमारे बीच कुछ नहीं बदला... कप्तान शुभमन गिल का खुलासा, हैरान कर देगा रोहित-विराट पर दिया यह बयान
अफ़ग़ानिस्तान में तीन क्रिकेटरों के मारे जाने पर राशिद ख़ान और नायब पाकिस्तान से ख़फ़ा
IN-W vs EN-W Match Prediction, ICC Women's World Cup 2025: भारत बनाम इंग्लैंड! यहां देखें संभावित XI, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी
महाराष्ट्र: समृद्धी महामार्ग पर भीषण हादसा, 3 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
क्या बिग बॉस में जाएंगे अर्जुन बिजलानी? अभिनेता ने दिया दिलचस्प जवाब